फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत, कोरोना पॉजिटिव 19 केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है जबकि कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या में 30 फीसदी तक की कमी आ चुकी है। पिछले 10 दिन में कोरोना के 612 केस मिले हैं जबकि इस दौरान 10 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। शुक्रवार को भी कोरोना से एक मौत हुई। समालखा के मातापुली रोड निवासी 32 वर्षीय युवक की मौत के बाद सैंपल जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जिले में कोरोना से 97वीं मौत है। वहीं शुक्रवार को कोरोना के 19 नए केस पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आने वाले 52 लोगों के सैंपल लेकर होम आइसोलेट किया है।
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
देवी मूर्ति कॉलोनी, मॉडल टाउन, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शांति नगर, दरियापुर, हथवाला, सिंघपुरा, कवी, घेर अररिया, सेक्टर 25, सेक्टर 12, एनएफएल, अंसल सुशांत सिटी, रिफाइनरी टाउनशिप, उरलाना, तहसील कैंप और विराट नगर।
622 सैंपल जांच के लिए भेजे गए : सीएमओ
शुक्रवार को 622 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 7670 केसों में से 382 एक्टिव और 7119 रिकवर किए गए हैं और 72 केस अब तक अंट्रेसेबल हैं। अभी तक 97 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संतलाल वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें