फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हाईवोल्टेज करंट लगने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 12 Mar 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा में जीटी रोड स्थित मारुति सुजूकी की इमारत के फ्रंट एरिया पर अक्षर लिखने गए एक व्यक्ति की हाई वोल्टेज करंट लगने से मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बिल्डिंग मालिक और गढ़ी केवल निवासी एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राम करण निवासी धीमान कॉलोनी, सफीदों ने बताया कि उसका बेटा राजकुमार जागंडा (29) फॉबरिकेशन अक्षर लगाने काम करता था। इसी को लेकर गांव गढ़ी केवल के रहने वाले मनदीप ने उसे मारुति सुजूकी की बिल्डिंग के फ्रंट पर अक्षर लिखने का काम दिया था। उसके पास से हाई वोल्टेज की बिजली तार गुजर रही थी। राजकुमार ने इस संबंध में मनदीप को बताया था लेकिन मंदीप ने उसे आश्वासन दिया था कि बिजली पावर हाउस से बंद करवा रखी है। इसके बाद उसका पुत्र राजकुमार और एक अन्य युवक राहुल निवासी सफीदों पैड पर चढ़कर काम करने लगे। उन्हें काम करने के लिए दस्ताने और हेलमेट तक नहीं दिए गए। करीब एक घंटे के बाद अचानक बिजली आ गई और दोनों करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से राहुल का हाथ जल गया और वह नीचे गिर गया। जबकि उसका बेटे को बिजली ने पकड़े रखा और बुरी तरह से झुलसने के बाद वह नीचे गिर गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता ने बिल्डिंग मालिक और मनदीप पर केस दर्ज करने और मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लापरवाही ने छीन ली जान-
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि काम करने के दौरान उन्हें हेलमेट और दस्ताने भी नहीं दिए गए थे। साथ ही बिजली सप्लाई बंद करवाने की बात भी कही गई थी। इसके बावजूद बिजली आने से हादसा हो गया। उसने बताया कि राजकुमार पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। वह परिवार का गुजरबसर करता था। अपने पीछे वह माता-पिता, पत्नी, दो बेटों को छोड़ गया। उसकी चार बहनें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें