शनिवार को कोरोना से मुख्य बाजार निवासी 85 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। अब तक कोरोना से 57 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 29 महिलाएं शामिल हैं। महिला का करनाल में पांच दिन से इलाज चल रहा था। जन सेवा दल ने उनका अंतिम संस्कार किया। शनिवार को कोरोना के नए 144 पॉजिटिव केस आए और 116 लोग कोरोना से जंग जीत गए। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 4608 हो चुकी है।
यहां मिले नए कोरोना रोगी
पॉजिटिव केसों में विराट नगर, आदर्श नगर, सुखदेव नगर, कृष्ण नगर, सेक्टर 13-17, नेहरू नगर, यमुना एंक्लेव, पटेल नगर, अंबा कॉलोनी, बिशनस्वरूप कॉलोनी, जवाहर नगर, गीता कॉलोनी, रेर कलां, अशोक नगर, शिव मंदिर, सेक्टर 11-12, अंसल, तहसील कैंप, सेक्टर 19, कच्चा कैंप, आसन खुर्द, कुलदीप नगर, शक्ति नगर, नूरवाला, भापरा, देवीमूर्ति कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी समालखा, सेक्टर 29, हनुमान कॉलोनी, न्यू रमेश नगर, सिंगला मार्केट, बापौली, ददलाना, संत नगर, बाबरपुर मंडी, सिवाह, भोड़वाल माजरी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जाटल, समालखा के राजीव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, गढ़ी छाजू, ज्योति कॉलोनी से पॉजिटिव मरीज आए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में अब तक कुल 35384 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 30956 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। शनिवार को 853 सैंपल लिए गए हैं। अभी 1382 एक्टिव हैं और 3105 रिकवर हो गए हैं। 64 केस अब तक अंट्रेसेबल हैं।
दो हजार बेड किए जा रहे हैं तैयार : डीसी
डीसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में सभी सरकारी और प्राइवेट स्वास्थ्य संस्थानों में कुल दो हजार बेड की क्षमता के कोविड केयर सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। एनसी मेडिकल कालेज, प्रेम नर्सिंग होम के अलावा एग्रो मॉल में भी बेड लगाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने नये प्रशिक्षु एचसीएस अधिकारियों की देखरेख में सारा डाटा तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जो आईईसी की एक्टिविटी देखेंगे।