फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी खरीदकर लौट रहे प्रवासी मजदूर को कैंटर चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर बाईपास स्थित सुदर्शन पेट्रोल पंप के सामने राशन खरीदकर ऑटो से घर लौ रहे चार दोस्तों को एक कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और ऑटो के नीचे दबने से एक दोस्त की मौत हो गई। मौके पुलिस पर पहुंची ने शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जहीर निवासी गांव बलाना स्थित गुप्ता मिल ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने पड़ोसी समिद (32) पुत्र रियाजत निवासी रायगंज, पश्चिम बंगाल हाल निवासी गुप्ता मिल, सामिद के ससुर नूर मौहम्मद व कमरूल निवासी के साथ राशन लेने के लिए संजय चौक पर गया था। राशन लेकर सभी बलाना के लिए निकले थे। नहर बाइपास के पास पैट्रोल पंप के सामने एक कैंटर चालक तेज रफ्तार से आया और सामने से ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और सीट पर बैठे समीद की ऑटो के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें