फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइकों की भिड़ंत से एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा।हरियाणा यूपी पुल के ऊपर आट्टा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर सवार उत्तर प्रदेश निवासी दो भाइयों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप ले घायल हो गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के खिड़की गांव निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई विरेंद्र पानीपत नूरवाला के हरिसिंह चौक पर रहता है। शनिवार को दोनों भाई अपनी मोटरसाइकिल पर यूपी से पानीपत आ रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल आट्टा गांव के पास पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने हमारी मोटरसाइकिल को साइड मारकर भाग गया। जिससे हमारी मोटरसाइकिल सड़क पर गिर पड़ी ओर बाइक पर पीछे बैठे मेरे भाई विरेंद्र का सिर सड़क पर लगा। इससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें