पानीपत। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-6 का चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। जिसमें प्रधान अर्जुन शर्मा 268 में से 197 वोट लेकर प्रधान बने। राजेश कुमार 218 वोट लेकर महासचिव बने हैं।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में प्रधान, उपप्रधान व महासचिव पद का चुनाव होना तय था। प्रधान पद के लिए अर्जुन शर्मा व तिलक राज शर्मा मैदान में थे। चुनाव में 268 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। 13 वोटों को किसी कारणवश रद्द किया गया। प्रधान पद के उम्मीदवार अर्जुन शर्मा को 197 वोट और महासचिव के उम्मीदवार राजेश कुमार 218 वोट प्राप्त हुए। आरडब्ल्यूडी की पूरी कार्यकारिणी में प्रधान अर्जुन शर्मा, उपप्रधान रोहतास मलिक, सह सचिव कृष्ण शर्मा व कैशियर सुलेख चंद जैन बने। एसके त्यागी व बलजीत सिंह ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आजाद सिंह मलिक, कृष्ण कुमार बंसल व दिलावर सिंह मौजूद रहे।