फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक ठीक कर ले गए डेढ़ लाख के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-6 स्थित घर में अलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने से घुसे दो युवकों डेढ़ लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि अलमारी ताला ठीक करने के लिए दोनों ने सौ रुपये लिए और 45 मिनट बाद ताला ठीक होने की बात कहकर चले गए। अलमारी चेक करने पर लॉकर से गहने चोरी मिले। दोनों को पकड़ने के लिए गली में भी गए, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

सेक्टर-6 निवासी संजय जैन ने बताया कि कच्चा फाटक के पास कॉरपेट वेस्ट का काम है। रविवार की सुबह पत्नी से अलमारी का लॉक खराब होने के बारे में बताया। इसी बीच शाम को गली में आवाज लगाते ताला ठीक कराने वाले मिल गए। दोनों ने सौ रुपये मांगे और अलमारी की रॉड निकालते हुए कहा कि नई चाभी बनानी पड़ेगी। दोनों ने करीब 45 मिनट तक अलमारी में काम किया। फिर नई चाभी दी और 100 रुपये लेकर चले गए। उसके जाने के बार चोरी का पता चला। गहनों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये हैं। इसमें एक चेन और दो अंगूठी हैं।
पीड़ित संजय जैन ने बताया कि दोनों का तीसरा साथी भी था, जो बाइक के साथ बाहर उनके इंतजार में खड़ा था। दोनों चोरों का घर में आना और जाना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दी है। एसएचओ सुनीता ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें