फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पार्षद पति पर हमला करने के एक आरोपी को रिमांड पर लिया, तीन न्यायिक हिरासत में भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड 17 की पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र पर हमला करने के चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को अदालत के सामने पेश किया। एक आरोपी प्रिंस को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बाकी तीन आरोपी मोहित, सागर व विकास को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रिंस से पूछताछ के बाद बाकी अन्य आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र अपने कार्यालय में थे। जहां पर सिद्धार्थ नगर निवासी सफाई सुपरवाइजर मोहित के साथ क्षेत्र की सफाई के लिए बहस हो गई। सुरेंद्र गर्ग ने मोहित को समझाने का प्रयास किया तो उसने धमकी दी। कुछ देर बाद मोहित, प्रिंस, माया, मुकेश, सागर, विनोद, राजेश व 10 से 12 अन्य व्यक्तियों ने सुरेंद्र गर्ग पर हमला कर दिया था। इससे उनकी आंख में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
सोमवार देर शाम को पुलिस ने चार आरोपी प्रिंस, मोहित, सागर व विकास को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मंगलवार को चारों आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया गया। मोहित, सागर और विकास को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। वहीं प्रिंस को एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान प्रिंस से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें