फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी काबू, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना पुलिस ने देसी पिस्तौल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिस्तौल को बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंद्र ने बताया कि बुधवार को गश्त के दौरान थाना किला पुलिस की एक टीम छोटूराम चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को पुलिस की डायल 112 गाड़ी पर तैनात ईएसआई सूबेराज ने सूचना दी कि काबुली पार्क के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित पकड़ा है। थाना किला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जे में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान हारूण पुत्र महमूद निवासी शामली के रूप में बताई। आरोपी ने बताया कि वह पिस्तौल को यूपी के कैराना से करीब 10-12 दिन पहले एक राह चलते युवक से तीन हजार रुपये में खरीदकर लाया था, जिसको वह अब बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें