फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त सिपाही की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भारती कॉलोनी में सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त सिपाही की पीटकर हत्या करने के मामले में पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम को एक आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बच्चों को खेलने से रोकने पर झगड़ा होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने रविवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान सख्ती से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी विनोद ने बताया कि शनिवार को भारती कॉलोनी निवासी सुमित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनके भाई अमित शुक्रवार को कुर्सी डालकर घर के सामने बैठे थे। गली में पड़ोस में रहने वाले सुनील का लड़का कुछ युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। अमित ने खेलने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था। मारपीट में अमित को चोट लग गई थी। देर रात को उनकी तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पड़ोस में रहने वाले सुनील, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी समय से पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। शनिवार देर शाम को पुलिस टीम ने कॉलोनी से ही सुनील को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश किया गया। जहां से उसके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें