फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गुरु पूर्णिमा पर भक्तों को मिलेगा गीता मनीषी का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता सेवा समिति द्वारा सेक्टर-24 में गुरु पूर्णिमा उत्सव की चर्चा के लिए बैठक की। गुरु पूर्णिमा उत्सव पर व्यास पूजा का आयोजन स्थानीय श्याम बाग में नौ जुलाई को सुबह छह बजे से किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

समिति के मीडिया प्रभारी रविंद्र सैनी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर सुबह छह बजे हवन किया जाएगा। फिर गुरु की आरती की जाएगी। उसके बाद महाराज सभी भक्तों को गीता संदेश देंगे। लगभग 11 बजे भोजन की व्यवस्था की जाएगी। गुरु के बिना सब कुछ अधूरा है। गुरु के ज्ञान के बिना हम इस अंधकार में रोशनी नहीं ढूंढ पाते हैं। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीमद्भागवत गीता को सरल तरीकों से जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं। हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी श्रीमद्भागवत गीता के प्रचार और प्रसार के लिए महाराज अग्रसर रहते हैं। गुरु पूर्णिमा पर सभी भक्तों को पौधा भी वितरित किया जाता है। जिससे प्रत्येक भक्त का पर्यावरण के प्रति रुझान हो और वह बढ़-चढ़कर पर्यावरण को हरा भरा करने के लिए प्रोत्साहित हो। इस अवसर पर चंद्र शेखर शर्मा, विभू पालीवाल, सूरज, अंकुश बंसल, विकास गोयल, अनिल मदान व सुनील ग्रोवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें