इसराना। इसराना में बुधवार सुबह मकान की छत से फिसलकर नीचे गिरने से वृद्धा की मौत हो गई। थाना इसराना पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार भरपाई (82) बुधवार सुबह अपने घर की छत पर टहल रही थी। उसका छत से पैर फिसल गया और सीधे नीचे गिर गई। परिवार के लोग उसको उपचार के लिए एनसी मेडिकल कॉलेज में ले गए। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।