फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरकारी स्कूलों में अब अधिकारी लेंगे बच्चों की पढ़ाई का टेस्ट

विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में विद्या​र्थियों से बात करते उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार व​शिष्ठ। स्रो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर और मूलभूत सुविधाएं सुधारने के लिए प्रशासन ने विशेष पहल की है। जिले के 125 राजपत्रित अधिकारियों को सरकारी स्कूल गोद दिए गए हैं। ये अधिकारी नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण कर पांच प्रमुख बिंदुओं पर व्यवस्थाओं की जांच करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई और समस्याओं की जानकारी भी लेंगे।
इसी अभियान के तहत उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से पहाड़े व वर्णमाला सुनी और उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। उन्होंने स्कूल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तीन बार दोहराने से विषय होगा याद
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार ने कहा कि बच्चों को केवल परीक्षा पास करने के लिए नहीं, बल्कि विषयों को समझकर पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने पढ़ाई का तरीका बताते हुए कहा कि किसी विषय को लगातार तीन बार दोहराने से वह याददाश्त में बेहतर तरीके से दर्ज होता है। इसके बाद एक सप्ताह और फिर तीन महीने के अंतराल पर उसका दोहराव करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को रात को सोने से पहले दिनभर पढ़े विषयों का पुनरावलोकन करने और तकनीक का सकारात्मक इस्तेमाल करते हुए शैक्षणिक वीडियो देखने की सलाह दी।
विज्ञापन


सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी रखने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीसी ने स्कूल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रिंसिपल नरेंद्र मान को चार अतिरिक्त सफाई कर्मचारी रखने और सप्ताह में दो पीरियड स्कूल की सफाई के लिए निर्धारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीईईओ नीलम, बीईओ जयपाल सरोहा और प्रिंसिपल नरेंद्र मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें