फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिन में धूप से हल्की गर्मी, रात में बढ़ी ठंड

विज्ञापन
दोपहर में खेतों में छाई फॉग। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। दिन में खिल रही तेज धूप के कारण दोपहर के समय हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सूर्यास्त के बाद उत्तरी हवाओं के असर से ठंड बढ़ने लगी है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में 16 डिग्री का अंतर बना हुआ है। हवा की गति छह किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
नवंबर के तीसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन से चार डिग्री कम दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। उत्तर भारत के प्रमुख मैदानी शहरों में पानीपत सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले जिलों में शामिल हो गया है। रात के समय हल्की धुंध भी छाने लगी है। इस कारण सुबह और शाम दोपहिया वाहन चालकों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है, जबकि दिन में आसमान साफ रहने से धूप खिली रहेगी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि रबी फसलों की बिजाई के लिए मौसम अनुकूल है। हालांकि, तापमान में बदलाव को देखते हुए फसलों में पर्याप्त नमी बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

वहीं, दिन और रात के तापमान में बड़े अंतर को देखते हुए चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिला नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डॉ. जैसमीन ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव से वायरल बुखार और जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सुबह और शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें