पानीपत। अधिकारी नमी बताकर धान की खरीद नहीं कर रहे हैं। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे किसानों का ज्यादातर समय मंडी में समय लग रहा है।
जिले की मंडियों में अब तक 481613 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें से 442134 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। सरकारी एजेंसियों ने 67843 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। किसानों को उनकी फसल का 102.2 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
किसान फतेह सिंह, देवेंद्र और सुरेश ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से मंडी में धान लेकर बैठे है लेकिन अभी तक अधिकारियों द्वारा उनके धान की खरीद नहीं की गई है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्हें दिनरात मंडी में ही रहकर धान की रखवाली करनी पड़ रही है। किसानों ने मंडी अधिकारियों से जल्द धान की खरीद करने की बात कही है। जिससे उन्हें अन्य परेशानी न हो।