फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड-ईवन व्यवस्था : 10 से 17 हजार तक का चालान, विधायक कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
विधायक प्रमोद विज से मिलने पहुंचे रिक्शा और ऑटो चालक। सोशल मीडिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर में सोमवार को ई-रिक्शा व ऑटो के लिए ऑड-ईवन लागू किया गया। पहले दिन पुलिस ने सख्ती बरती। करीब 550 से अधिक वाहन चालकों ने नियम का उल्लंघन किया। ई-रिक्शा चालकों के 10 से 17 हजार रुपये तक के चालान किए गए, 35 वाहनों को जब्त किया गया जिससे ऑटो चालक भड़क गए। उन्होंने पानीपत शहरी विधायक के कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
ऑटो चालकों ने पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। शहर विधायक ने ऑटो चालकों के साथ बैठक कर इस समस्या के निस्तारण पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर ठोस रणनीति बनाई जाएगी। मंगलवार को ईवन नंबर के ई-रिक्शा व ऑटो चलेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को पहले ऑड नंबर के ऑटो और ई-रिक्शा को ही चलने की अनुमति थी। इसके लिए पुलिस ने सुबह से सख्ती कर दी थी। यातायात पुलिस के 150 से अधिक जवान तैनात किए गए थे। शहर के सभी छह मुख्य एंट्री प्वाइंट पर पुलिस तैनात की गई थी। इसके साथ ही शहर में अलग-अलग करीब 15 स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मी वाहनों की जांच के लिए तैनात थे।
पुलिस ने बिना नंबर और कागजों के संचालित वाहनों को जब्त किया। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ईवन नंबरों के वाहनों को भी वापस भेज दिया गया। ऑड-ईवन के पहले दिन सड़कों पर जाम की स्थिति नजर नहीं आई।
-
तीन दिन पहले लिया था ई-रिक्शा, कटा 17 हजार का चालान
- कई ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को नहीं थी नई व्यवस्था की जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पुलिस ने वाहन चालकों के 10 हजार से लेकर 17 हजार रुपये तक के चालान किए गए। वाहन चालक आसिफ ने बताया कि वह दो दिन पहले नई ई-रिक्शा लाया था। नियम की जानकारी न होने के कारण वह ई-रिक्शा लेकर शहर में आ गया। उसका 17 हजार का चालान कर दिया गया। वहीं, सुनील, संत नगर के आशु और भावना चौक के योगेश ने बताया कि उनके ई-रिक्शा का नंबर ईवन है। उन्हें ऑड-ईवन की जानकारी नहीं थी और सवारी लेकर जीटी रोड पर आ गए। पुलिस ने उसका 10.50 हजार रुपये का चालान किया है।
चालान कटने से गुस्साए ऑटो चालकों ने शहर विधायक प्रमोद विज के जीटी रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। ऑटो यूनियन बाबरपुर रोड के प्रधान सचिन के नेतृत्व में विधायक से मुलाकात की। विधायक प्रमोद विज ने सभी को आश्वासन दिया कि अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्या का समाधान तलाश किया जाएगा।
चार स्थानों पर पार्किंग का प्रस्ताव तैयार : विधायक
शहर विधायक प्रमोद विज ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चार स्थानों पर ऑटो पार्किंग बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जीटी रोड पर पीवीआर के पास, गोहाना रोड पर रेलवे फ्लाईओवर के पास, असंध रोड और सनौली रोड पर सब्जी मंडी के पास पार्किंग के लिए जगह तलाश की जा रही है। जिससे समस्या का समाधान हो जाएगा
वर्जन
शहर में ऑड-ईवन सोमवार से लागू कर दिया गया है। जिसका सख्ती से पालन भी कराया गया। आगे भी इसे से लागू कराया जाएगा। उल्लंघन करने वाले वाहन चालक को समझा कर इसका पालन कराया जा रहा है। कागज न होने पर रिक्शा और ई-रिक्शा जब्त किए गए।
विज्ञापन

-सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात पानीपत

विधायक प्रमोद विज से मिलने पहुंचे रिक्शा और ऑटो चालक। सोशल मीडिया

विधायक प्रमोद विज से मिलने पहुंचे रिक्शा और ऑटो चालक। सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें