फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉलोनियों और गांवों का होगा एनएसओ सर्वेक्षण, सटीक जानकारी देना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जिले में विभिन्न आर्थिक व सामाजिक सर्वेक्षण किया जा रहा है।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिलावासियों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण के लिए आने वाली टीमों को पूरा सहयोग करें और सही व तथ्यात्मक जानकारी दें। उन्होंने कहा कि किसी भी देश या प्रदेश की विकास योजनाओं, नीति निर्धारण और आर्थिक नियोजन को प्रभावी बनाने में सटीक आंकड़ों की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि वर्ष 1950 से जारी इस प्रक्रिया में जुटाई गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं। किसी भी नागरिक या प्रतिष्ठान की व्यक्तिगत पहचान उजागर नहीं की जाती और डेटा का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें