फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अमेरिका से लौटे एनआरआई दंपती की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एनएच-44 पर रोहतक बाईपास के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कार की टक्कर लगने से एनआरआई दंपती की मौत हो गई। दोनों मंगलवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब अपने गांव जा रहे थे। दोनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी मौत हुई। शाम को परिजन पंजाब से पानीपत पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले अमोलक सिंह ने बताया कि उनके चाचा रणजीत सिंह अमेरिका में रहते हैं। वह अपनी पत्नी सतिंद्र कौर संधू के साथ समय-समय पर रिश्तेदारों से मिलने के लिए पंजाब आते थे। सोमवार रात को वह अमेरिका की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां से उन्होंने गांव जाने के लिए एक टैक्सी बुक की थी। टैक्सी चालक गुरविंद्र सिंह निवासी संगरुर पंजाब उन्हें लेकर निकले थे। सुबह करीब छह बजे जैसे ही वह पानीपत में जीटी रोड बाईपास हाईवे के पास पहुंचे तो टैक्सी हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत ही घायलों को जीटी रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी। इसके बाद शाम को करीब चार बजे पंजाब से उनके परिजन पानीपत पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक रणजीत सिंह के भतीजे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जीटी रोड हाईवे पर सड़क हादसे में एनआरआई दंपती की मौत हुई है। शाम को परिजनों ने पानीपत पहुंचकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष, प्रभारी थाना सेक्टर-29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें