फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा चुनाव की घोषणा, भावी उम्मीदवारों ने कसी कमर

Fri, 29 Apr 2016 01:05 AM IST
panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 16 नगर परिषदों और 28 नगरपालिकाओं के चुनावों की घोषणा होते ही शहर में पिछले कई माह से सुस्त पड़ा जनसंपर्क अभियान एक साथ गति पकड़ गया। चुनाव की घोषणा के साथ ही संभवित प्रत्याशी वीरवार को ही लोगों के बीच में पहुंच गए। शहर में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।  
विज्ञापन



समालखा नगरपालिका क्षेत्र की नई वार्ड बंदी होने के बाद वार्डों की संख्या 15 से बढ़कर 17 हो गई है। अब बड़े वार्डों को कुछ छोटा कर दिया गया है तो कुछ में नए क्षेत्र को जोड़ दिया गया है। 17 वार्डों में करीब 24 हजार वोटर हैं। उन्हें लुभाने के लिए संभावित उम्मीदवारों ने चुनाव की घोषणा होते ही फिर से पासे फेंकने शुरू कर दिए हैं। नए वार्डबंदी के कारण कुछ उम्मीदवारों की जीत की संभावनाएं कम हुई है तो किसी की बढ़ गई है। इसको लेकर भी इन उम्मीदवारों की ओर से प्रशासन के दरबार में अपील देने की बात भी की जा रही है।


चुनावी घोषणा ने दी संजीवनी
22 मई को चुनाव होने की घोषणा के बाद से ही संभावित उम्मीदवार राहत महसूस कर रहे हैं। चुनाव घोषणा ने उन्हें संजीवनी देने का कार्य किया है। ये उमीदवार पिछले कई माह से अपने-अपने वार्ड में लोगों को अपनी तरह पक्ष में रखने के प्रयास में थे। चुनाव में देरी होने के चलते उनका खर्च भी बढ़ता जा रहा था। अब चुनाव घोषणा ने उनको संजीवनी देने का काम किया है। एक भावी उम्मीदवार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जीत या हार तो बाद की बात है, लेकिन चुनाव से पहले ही खर्च लाखों हो गए हैं।
विज्ञापन



शिक्षा की शर्त से बदलेगी दशा
शिक्षा की शर्त जुडने से पहले जो संभावित उम्मीदवार अपनी जीत पक्की समझे बैठे थे, अभी उन्हें दूसरे रास्ते तलाशने होंगे। वे अपनी पत्नी, बहू, बेटे व बेटियों तक को  चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन जनता किस उम्मीदवार को अपने विश्वास का मत देगी यह तो 22 मई को ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें