फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईटीआई में अब 30 सितंबर तक ले सकेंगे दाखिला

Sat, 13 Sep 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पांचवें चरण की दाखिला प्रकिया 30 अगस्त को संपन्न हो चुकी है। हालांकि अब तक करीब 60 सीटों पर दाखिला हो चुका है। रिक्त सीटों की स्थिति को देखते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब 30 सितंबर तक नए आवेदन के साथ-साथ संस्थान स्तर पर ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं। तिथि बढ़ाई जाने से आवेदन से वंचित विद्यार्थियों को राहत मिली है।
जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 928 सीटों में से 770 से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। हालांकि अभी भी करीब 155 सीटें रिक्त हैं। तिथि बढ़ाए जाने से रिक्त सीटों पर काफी हद तक दाखिले होने की संभावना है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पांचवें चरण में दाखिले की अंतिम 30 अगस्त निर्धारित थी जिसे एक बार फिर बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 31 ट्रेड में से करीब 13 ट्रेडों में सभी सीटों पर दाखिला हो चुका है। छह ट्रेड में 90 फ़ीसदी से अधिक सीटों पर दाखिला हो चुका है। आठ ट्रेडों में 50 फीसदी से अधिक सीटों पर दाखिला हुआ है। हालांकि चार ट्रेड ऐसी हैं, जिनमें 50 फ़ीसदी से कम सीटों पर दाखिले हुए है।


प्रदेश में दाखिले की स्थिति
प्रदेश की 383 आईटीआई में अब तक कुल 97651 पंजीकरण किए जा चुके हैं जबकि कुल पूर्ण आवेदन 84587 हुए हैं। इनमें से 63281 के आवेदन सत्यापित किए गए हैं। इनमें से अब तक 56305 सीटों पर दाखिला हो चुका है जो कुल आवेदन का मात्र 58 फीसदी, कुल पूर्ण आवेदन का 67 फीसदी और कल सत्यापित आवेदन का 89 फीसदी है। राजकीय आईटीआई में 44688 तथा निजी आईटीआई में 11617 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।

कुछ ट्रेडों में युवाओं ने नहीं दिखाई रुचि
रिकार्ड आवेदन के बाद भी युवाओं ने आईटीआई की कई ट्रेडों में दाखिले को लेकर रूचि नहीं दिखाई। हालांकि इलेक्ट्रीशियन, कोपा, फिटर, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में करीब 100 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं लेकिन कई ट्रेड ऐसी हैं जिनमें 50 फीसदी से भी कम दाखिले हुए हैं। शीट मेटल वर्कर, वुड वर्क टेक्नीशियन, फाउंड्रीमैन, टूल एंड डाई मेकर, सीएनसी जैसी ट्रेडों में अपेक्षाकृत कम दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑन द स्पॉट दाखिले की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं। राजकीय आईटीआई में 928 सीटों में से करीब 770 सीटों पर दाखिला हो चुका है। अधिकतर ट्रेडों में दाखिले के सकारात्मक परिणाम आए। अंतिम तिथि बढ़ने से आईटीआई में अधिकतर सीटों पर दाखिला होने की संभावना है।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें