फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब इग्नू से कर सकेंगे गृह विज्ञान-सामुदायिक विकास और विस्तार प्रबंधन में एमएससी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इग्नू में गृह विज्ञान-सामुदायिक विकास और विस्तार प्रबंधन में एमएससी की जा सकेगी। इसको लेकर नया पाठ्यक्रम लाॅन्च किया गया है। यह मास्टर कार्यक्रम शिक्षार्थियों को आजीविका और कौशल के लिए सामुदायिक विकास परियोजनाओं को लागू करने में सक्षम होगा। विस्तार प्रबंधन, सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन, विकास संचार, वकालत, संसाधन जुटाना, सामुदायिक विज्ञान के क्षेत्र को एकीकृत करने और समुदायों में शोध करने की बारीकियां सीखेंगे।
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्मपाल ने बताया कि कार्यक्रम 40 क्रेडिट के साथ प्रथम वर्ष पूरा करने के बाद निकास विकल्प के रूप में सामुदायिक विकास और विस्तार प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा (पीजीडीसीडीईएम) प्रदान करता है। 80 क्रेडिट के साथ दो साल के सफल समापन के बाद एमएससी (गृह विज्ञान-सामुदायिक विकास और विस्तार प्रबंधन) (एमएससीएचएससी)एसडीजी हासिल करने के लिए सामुदायिक विकास परियोजनाओं को लागू करना, क्षमता निर्माण करना और स्थायी आजीविका और विकास के लिए साझेदारी बनाना है तथा विभिन्न प्रकार के समुदायों के लिए काम करने वाले संगठनों की स्थापना करना। स्नातक पास अभ्यर्थी 15 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें