पानीपत। रोटरी क्लब मिड टाउन की ओर से मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुनीत गुप्ता को प्रधान चुना गया। क्लब के निवर्तमान प्रधान विपिन मित्तल ने उनको रोटरी क्लब की कॉलर पहना कर विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा। इसके बाद सचिव राजेश नंदा ने नए सचिव नीतीश डावर को क्लब की पिन लगाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन पीडीजी रंजीत भटिया, पीपी सुदर्शन चुघ व पीपी संदीप खेर ने किया। पुनीत गुप्ता ने प्रथम बैठक ली। उन्होंने 17 नए सदस्यों का क्लब में स्वागत किया। इस दौरान क्लब ने 50 हजार रुपये देकर एक व्यक्ति की आर्थिक मदद की। उसका बेटा शाहिद रूस देश में जूडो खेलने गया है। एक महिला को एक सिलाई मशीन दी गई। क्लब के केयर टेकर विनोद को उनकी बेटी की शादी के लिए करीब तीन लाख का सामान और 50 हजार रुपये नकद दिए गए। यह राशि व सामान क्लब के सदस्यों के सहयोग से दिया गया। विनोद करीब 25 वर्ष से अपने पिता के साथ क्लब में सेवा दे रहा है। प्रोजेक्ट चेयरमैन गुरमीत दुआ ने इसके लिए सभी सदस्यों की सराहना की। प्रोजेक्ट चेयरमैन नरेश रहेजा और संयोजक मोहित जैन ने लंगर दिया गया। इस मौके पर सचिव नीतीश डावर, विनोद धामीजा, पंकज कपूर, अनिल बैरजा, संजय कटारिया, ओमप्रकाश रानोलिया, सीए शशि चड्डा, विक्रम शाह, नीरज अग्रवाल, सुधीर छाबरा व सुनील जुनेजा मौजूद रहे।