फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दूधिया रोशनी में निखरेगी खिलाडि़यों की प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित शिवा जी स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें शाम को अंधेरा होने या सुबह कोहरे की वजह से कम रोशनी की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम स्टेडियम में चार टॉवर लाइट लगवाने जा रहा है। चारों टॉवरों पर 200 वॉट की 48 एलईडी ब्रांडेड लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए निगम ने 22 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया है।
विज्ञापन

शिवाजी स्टेडियम में लाइटें तो लगीं थीं, लेकिन इनसे कोहरे के दौरान पर्याप्त रोशनी नहीं हो पा रही थी। इससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्टेडियम में लाइटों की कमी थी, जो अब निगम ने पूरी कर दी है। इसमें जिले भर से अभ्यास के लिए आने वाले हजारों खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की लाइटों को लगवाने की लंबे समय से मांग थी। इसे लेकर कई बार खिलाड़ियों ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करवाया था। वहीं, शहरी विधायक से भी सिफारिश की थी। इसके चलते निगम ने इन लाइटों को एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगा दिया है।
एक टॉवर लाइट की कीमत 5 लाख
नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता गौरव कुमार के अनुसार यहां 16 मीटर की टॉवर लाइटें लगाई जाएंगी। एक टॉवर लाइट का खर्च करीब पांच लाख रुपये आएगा। प्रत्येक टॉवर पर चारों दिशाओं में 12-12 एलईडी लाइटों को इंस्टॉल किया जाएगा। प्रत्येक लाइट की क्षमता 200 वॉट की होगी, जो ब्रांडेड कंपनियों से ली जाएंगी। इनकी रोशनी इतनी अधिक होगी कि ये रात के अंधेरे को भी दिन के उजाले में बदल सकेंगी। वहीं, ये लाइटें कोहरे में भी दृश्यता बढ़ाएंगी। इन चार लाइटों के लिए निगम ने करीब 22 लाख का टेंडर लगाया है। इस पर जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

22 लाख से लगाएंगे लाइटें : एक्सईएन
शहरी विधायक के निर्देशानुसार मॉडल टाउन के शिवाजी स्टेडियम में चार टॉवर लाइटें लगाने का टेंडर कराया जा रहा है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद लाइटों को इंस्टॉल करवाया जाएगा। इससे जिलेभर के खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

- नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें