फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फोम टेंडर मशीन से पाएंगे आग पर काबू

Tue, 05 Nov 2013 11:47 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में अब क्षेत्र में कहीं भी अति ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने के बाद उस पर काबू पाने के लिए दूसरे क्षेत्रोें के दमकल बेडे़ पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


दमकल विभाग, पानीपत के बेड़ेे में अब फोम टेंडर गाड़ी शामिल हो गई है। वैसे तो पानीपत बेड़े में फोम टेंडर पहले भी थी। लेकिन नई गाड़ियाें अति आधुनिक तकनीकी से लेस होंगी। इसमें ऑयल फायर और सिंपल फायर दोनों ही विशेषताएं एक साथ होंगी।

ऑयल टैंक में आगजनी होगी काबू
फोम टेंडर मशीन को मुख्य रूप से ऑयल टैंक और गैस सिलेंडर सहित अन्य जगहों पर अति ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने पर इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। यह मशीन आग वाले स्थान पर केमिकल युक्त झाग फेंकेगी। नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर चलने वाले ऑयल और गैस टैंकरों में आगजनी जैसी घटना होने की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति में साधारण पानी वाले टेंडरों की ओर से अति ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने पर काबू नहीं पाया जा सकता। कई बार पानी डालने पर आग और भी ज्यादा भड़क जाती थी। ऐसी स्थिति मेें भारी परेशानी होती थी। अब इस तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


फोम टेंडर मशीन की क्षमता
नई फोम टेंडर में एक साथ दो टैंकर हैं। एक टैंकर में 4500 लीटर और  दूसरे में 540 लीटर फोम आता है। इस तरह से समय के अनुसार पानी और झाग का अलग-अलग इस्तेमाल किया जा सकता है।

दूसरों पर रहना पड़ता था निर्भर
किसी कारण से अति ज्वलनशील पदार्थों में आगजनी जैसी घटना होने की स्थिति में पानीपत को अन्य क्षेत्रों की दमकलों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे बहुत परेशानी होती थी। जब तक अन्य क्षेत्राें मेें फोम टेंडर मंगवाई जाती थी नुकसान ज्यादा होने की आशंका रहती थी। अब बेड़े में खुद की ही फोम टेंडर शामिल होने के अन्य क्षेत्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

ये हैं अन्य गाड़ियां
इस समय दमकल विभाग के पास फोम टेंडर समेत 12 गाड़ियां हैं। अन्य गाड़ियां तीन वाटर टेंडर, चार वाटर बाउजर, दो स्माल टेंडर, एक वाटर निष्ट यूनिट और एक रेस्टू टेंडर है।

वर्जन
हाल ही में दमकल बेड़े में बड़ी क्षमता वाली फोम टेंडर को शामिल किया गया है। वैसे तो पहले भी यह गाड़ी थी, लेेकिन उसकी क्षमता कम थी। नई गाड़ी में कई विशेषताएं हैं। अब दूसराें पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

एसएस, नरवाल, फायर अधिकारी, दमकम विभाग, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें