फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब स्वास्थ्य विभाग हर कॉलोनी और गांव में लेगा पानी के सैंपल

Wed, 03 Sep 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बारिश के साथ मौसमी बीमारी भी पैर फैलाने लगी है। शहर की कॉलोनियों के साथ गांवों में भी डायरिया के मरीज आने लगे हैं। महाबीर कॉलोनी में तीन दिन में डायरिया के पांच मरीज आए हैं। जिला मलेरिया विभाग ने लोगों को जागरूक करने के साथ मलेरिया के सैंपल लेने तेज कर दिए हैं। अब हर गांव और कॉलोनी में पानी के सैंपल लिए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए 50 टीम गठित की हैं।

सैनी कॉलोनी में एक बच्चे की मौत गत दिनों हुई है। वहीं जून से अब तक छह बच्चों की मौत हो चुकी है।
जिला नागरिक अस्पताल में डायरिया के तीन मरीज आए। जिला मलेरिया विभाग ने बुधवार को शहर की महाबीर कॉलोनी समेत आठ स्थानों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इनकी रिपोर्ट दो दिन में आएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी सतबीर सिंह ने कहा कि लोगों को मौसमी बीमारियों से सचेत रहने की जरूरत है। किसी प्रकार का लक्षण नजर आने पर नजदीक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेनी चाहिए। जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी बढ़ गई है। बुधवार को करीब 1800 मरीज अस्पताल में पहुंचे। सबसे अधिक ओपीडी फिजिशियन के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :

बारिश के मौसम में कई बीमारी फैलने लगती हैं। लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। विभाग लगातार जांच कर रहा है। कॉलोनियों के साथ गांवों में भी पानी के सैंपल लिए जाएंगे।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें