फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब दो नहीं बल्कि चार जनवरी को जारी होगा वार्डबंदी का फाइनल नोटिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जनवरी 2024 के प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सरकार ने प्रदेश के सात जिलों में वार्डबंदी का वीरवार को अंतिम शेड्यूल जारी कर दिया। इससे पहले शनिवार को निगम-निकाय अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस में इसका अंदाजन शेड्यूल बनाया गया था। अब वार्डबंदी की शुरुआत 20 नवंबर की जगह 28 नवंबर से होगी। जबकि वार्डबंदी दो के बजाय चार जनवरी को जारी होगी। वहीं, आगामी बैठकों का शेड्यूल जारी रहेगा, जिसमें वार्डबंदी का फाइनल शेड्यूल 16 जनवरी को ही रहेगा।
विज्ञापन

सरकार इस बार पानीपत, करनाल, रोहतक, यमुनानगर, हिसार, जाखल मंडी और पुंडरी में वार्ड बंदी करवाने जा रही है। इस बार वार्डबंदी का आधार परिवार पहचान पत्र रहेगा। इसी पर वार्डों की संख्या और सीट रिजर्वेशन का भी निर्धारण होगा।
फाइनल नोटिफिकेशन में नई वार्डबंदी के शेड्यूल जारी किया है। इसमें 28 नवंबर को शहर के वार्डों की जनसंख्या की मैपिंग की जाएगी। चार दिसंबर को सीटों का निर्धारण होगा। 12 दिसंबर को उपायुक्त एवं निगम उप आयुक्त की ओर से गठित एडहॉक कमेटी की बैठक होगी। 18 दिसंबर को नगर निकायों की ओर से वार्ड वाइज बाउंड्री का हिंदी और अंग्रेजी में नोटिफिकेशन होगा। 27 दिसंबर को प्राथमिक यानी ड्रॉफ्ट वार्डबंदी प्रकाशित होगी। 29 दिसंबर तक वार्ड बंदी पर आपत्तियां और सुझाव दर्ज करवाए जा सकेंगी।
विज्ञापन

29 दिसंबर को वार्डबंदी की आपत्तियों और सुझाव को सुनवाई के लिए डीसी को भेजा जाएगा। इसके बाद चार जनवरी को फाइनल वार्डबंदी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके आधार पर 12 जनवरी को वार्डों के रिजर्वेशन को लेकर एडहॉक कमेटी की बैठक होगी, जिसका अंतिम नोटिफिकेशन 16 जनवरी 2024 को जारी होगा।
बताया जा रहा है कि वार्डबंदी के पहले अंदाजन शेड्यूल के बाद से ही निगम अधिकारी वार्डबंदी के काम में जुट गए थे, लेकिन उन्हें परिवार पहचान पत्र का सही डाटा ही नहीं मिल पाया। इससे उन्होंने निकाय स्तर पर पीपीपी का सही डाटा मांगने की गुजारिश की। वहीं, शनिवार को सीटों के निर्धारण का विषय भी आड़े आ रहा था। इसके अलावा सरकार ने वार्डबंदी का फाइनल शेड्यूल भी जारी नहीं किया था। इन वजहों के कारण अब इसका फाइनल नोटिफिकेशन जारी किया है।
वार्डबंदी के फाइनल शेड्यूल का वीरवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया। इससे पहले शनिवार को अंदाजन शेड्यूल बनाया गया था। अब वार्डबंदी की शुरुआत 28 दिसंबर से होगी। जिसे 16 जनवरी तक पूरा करना होगा।
विज्ञापन

- योगेश तोमर, एटीपी, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें