फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोगों को जल्द मिलेगा न्याय

Sun, 06 Oct 2013 12:31 AM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल में जिला बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को न्यायिक परिसर में नवनियुक्त दो न्यायाधीशों अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह हुड्डा और विधिक सेवाएं प्राधिकरण में नियुक्त चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट गगनदीप मित्तल के स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र ढुल ने की। इस अवसर पर जिला और सत्र न्यायाधीश रितू टैगोर, एडीजे आरएस चौधरी, एडीजे राजन वालिया, एडीजे जे एस सिद्धू, सीजेएम अमरजीत सिंह, जेएमआईसी राजीव गोयल, जेएमआईसी हिमांशू सिंह, जेएमआईसी सोनिया श्योकंद विशेष रूप से मौजूद रहे।

बार एसोसिएशन के महासचिव कर्ण गौड एडवोकेट ने बताया कि जयबीर सिंह हुड्डा कैथल में अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हुए हैं। वहीं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण में बतौर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट गगनदीप मित्तल ने ज्वाइन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण में यह पद अभी तक अन्य न्यायिक अधिकारियों के पास अतिरिक्त कार्यभार रहता था। लेकिन अब यहां गगनदीप मित्तल ने बतौर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ज्वाइन कर लिया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र ढुल ने दोनों अधिकारियों का विधिवत रूप से स्वागत किया।

उन्होंने आम जन को न्याय दिलवाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह हुड्डा ने कहा कि बार एवं बैंच के आपसी तालमेल से जनता को सटीक एवं शीघ्र न्याय मिल सकता है।

वे इस दिशा में हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं सीजेएम गगनदीप मित्तल ने कहा कि प्राधिकरण के जो भी उद्देश्य हैं, उन्हें पूरा करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। लोगों तक इसकी जानकारी के लिए जो भी संभव प्रयास होगा, वह किया जाएगा।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महासचिव कर्ण गौड़ एडवोकेट, उप-प्रधान सुरेश मान, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, सह-सचिव विक्रम नैन सहित बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रणबीर पाराशर, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश पाठक, दिनेश त्यागी, मुकेश निरवानी, आरके निझावन, सवाईराम एडवोकेट, हरदीप सिंह एडवोकेट, सत्यवीर राविश, अखिलेश पाठक, प्रवीण अग्रवाल, बलराज नौच, पवन ढुल, पाठक, हरदीप सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें