फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब राज्य स्तर पर होगा गणित ओलंपियाड

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गणित ओलंपियाड परीक्षा अब जुलाई में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। इसके लिए जिले के राजकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 19 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किए हैं। वहीं, आवेदक पानीपत गणित ओलंपियाड की बजाय अब राज्य स्तर पर होने वाली गणित ओलंपियाड में भाग लेंगे। यह बदलाव जिला गणित विशेषज्ञ के एससीईआरटी गुरुग्राम में स्थानांतरण होने से किया गया है। हालांकि जिला स्तर पर भी गणित ओलंपियाड का आयोजन करवाया जा सकता है जिसको लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वहीं, एससीईआरटी द्वारा राज्य स्तरीय गणित ओलंपियाड की तैयारी की जा रही है। राज्य गणित ओलंपियाड में सामान्य प्रश्नों की बजाय कौशल विकास पर आधारित प्रश्नों का समावेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स


शेड्यूल में किया बदलाव
जिला शिक्षा विभाग ने परीक्षा के आयोजन के जारी शेड्यूल में कुछ बदलाव किया था। इससे पहले गणित ओलंपियाड परीक्षा 10 मई को करानी थी लेकिन निजी स्कूल संचालकों की मांग पर आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 10 मई कर दी थी जबकि परीक्षा कार्यक्रम मई के अंत में तय किया गया था। कार्यक्रम में एक बार फिर बदलाव करते हुए गणित ओलंपियाड परीक्षा अब जुलाई में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा अब तीन स्तर में कराई जाएगी।

बॉक्स


प्रतियोगी परीक्षा है गणित ओलंपियाड
गणित ओलंपियाड एक प्रतियोगी परीक्षा है। यह परीक्षा छात्रों में गणित के प्रति रुचि और कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 स्तरों में आयोजित की जानी है। यह परीक्षा छात्रों के लिए बुनियादी गणित कौशल का मूल्यांकन करेगी। प्रतियोगिता के जिला स्तर पर टॉप-10 विजेताओं को विशेष छात्रवृत्ति और मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। वहीं, अन्य प्रतिभागी डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक खंड से टॉप-35 विद्यार्थी हरियाणा गणित ओलंपियाड की निशुल्क कोचिंग लेने के पात्र होंगे।
विज्ञापन



कक्षावार बनाए गए लेवल व पाठ्यक्रम
लेवल कक्षा पाठ्यक्रम
लेवल-1 11वीं व 12वीं नाैवीं से 11वीं के सवाल
लेवल-2 नौवीं और 10वीं सातवीं से नौवीं के सवाल
लेवल-3 छठी से आठवीं चौथी से छठी के सवाल

वर्जन-
गणित ओलंपियाड परीक्षा अब जुलाई में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिले के राजकीय व निजी स्कूलों से 19 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। पहले जिला स्तर पर परीक्षा का आयोजन होगा जिसके बाद राज्य स्तरीय गणित ओलंपियाड में विद्यार्थी प्रतिभा दिखाएंगे। परीक्षा तीन स्तर में होगी।
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें