फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब सरकारी स्कूलों की प्रार्थना सभा में गूंजेगा जय-जय-जय हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में अब सप्ताह में एक दिन हरियाणा राज्य गीत जय-जय-जय हरियाणा का सामूहिक गायन कराया जाएगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। राज्य गीत प्रख्यात साहित्यकार डॉ. बालकृष्ण शर्मा द्वारा रचित है।
विज्ञापन

जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक राजकीय विद्यालय में प्रार्थना सभा के उपरांत सप्ताह में एक दिन राज्य गीत का गरिमापूर्ण गायन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इसके लिए गीत के बोल और एमपी-3 ऑडियो सभी अधीनस्थ विद्यालयों तक उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी सही उच्चारण और लय के साथ गीत प्रस्तुत कर सकें। जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य गीत की प्रतियां विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाएं और आवश्यकता होने पर उसका प्रिंट निकालकर वितरित किया जाए। साथ ही जो विद्यार्थी प्रतिदिन प्रार्थना सभा का संचालन करते हैं और प्रार्थना, राष्ट्रगान व वंदे मातरम् का नेतृत्व करते हैं, उन्हें राज्य गीत का नियमित अभ्यास कराया जाएगा।

बाॅक्स

प्रार्थना सभा संचालन की जिम्मेदारी तय
विद्यालयों में हाउस सिस्टम के अनुसार जिस सदन की प्रार्थना सभा संचालन की जिम्मेदारी होगी, वही राज्य गीत के शुद्ध व नियमित गायन का अभ्यास सुनिश्चित करेगा। सभी विद्यालयाध्यक्षों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि राज्य गीत को प्रार्थना सभा का स्थायी और गरिमामय हिस्सा बनाया जाए। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत, गौरव और राज्य के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है।
विज्ञापन



वर्जन-

जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में निदेशालय के निर्देशों का पूर्ण पालन कराया जाएगा। राज्य गीत के बोल और एमपी-3 सभी विद्यालयों तक पहुंचाए जाएंगे और प्रार्थना सभा का संचालन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष अभ्यास कराया जाएगा, ताकि राज्य गीत का गरिमापूर्ण व शुद्ध गायन सुनिश्चित हो सके। इससे विद्यार्थियों में हरियाणा की संस्कृति, परंपराओं और राज्य गौरव के प्रति आत्मीयता और सम्मान की भावना मजबूत होगी।
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें