फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आइए अब आपकी बारी, मजबूत लोकतंत्र में आपका वोट जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लोकतंत्र का महापर्व मतदान शनिवार को है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर हर कोई तैयार हो गया है। ईवीएम आपके मतदान केंद्र पर पहुंच गई हैं। आपने भी प्रत्याशियों और राजनीति दलों के दावों को सुना और जाना है। अब आपकी बारी है। आप आगे आइए और लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी पसंद की सरकार चुनने में अपने एक वोट का प्रयोग जरूर करिए। गर्मी भी होगी और धूप भी सताएगी, लेकिन बॉर्डर पर तैनात एक सिपाही को देखकर आपको अपने मजबूत इरादों के साथ मतदान केंद्र पर कुछ ही कदम चलकर जाना है। आपके यहां पांच से दस मिनट के योगदान में मजबूत सरकार आपकी होगी।
विज्ञापन


बॉक्स

केंद्र पर भीड़ देखनी है तो ये प्रयोग करें
मतदान केंद्र पर भीड़ में नहीं खड़ा होना है तो आप क्यू मैनेजमेंट एप का प्रयोग कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने इस बार मतदाताओं की इस परेशानी का समाधान निकाला है। इसको लेकर बीएलओ की ड्यूटी लगाई है। यह एप आधे घंटे में अपडेट होगा।


बूथ पर गड़बड़ी की आशंका पर 1950
मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका है या फिर आपको मतदान करने से कोई बाहरी तत्व रोक रहा है तो आप 1950 पर डायल कर सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा का अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। पानीपत शहर के कंट्रोल रूम का नंबर 0180-2954925 नंबर जारी किया है। इन नंबरों पर सूचना के पांच से सात मिनट में पुलिस टीम आपके पास पहुंच जाएगी। इसके अलावा ईवीएम में तकनीकी खराबी आने पर इंजीनियर की टीम का गठन किया है। वे तुरंत मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन




लेबर और कर्मचारियों को मतदान की छूट
इस बार कंपनी और फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों व श्रमिकों को मतदान के लिए नहीं रोका जाएगा। यहां कर्मचारियों को काम के लिए नहीं रोका जाएगा। उनको पेड हॉलिडे रहेगा। यानी कर्मचारी व श्रमिक मतदान के लिए छुट्टी पर रहेंगे। उनका वेतन या मानदेय नहीं काटा जाएगा। प्रशासन ने इसको लेकर श्रम विभाग के आयुक्त को भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ टीमों का गठन किया है। ये टीम अलग-अलग क्षेत्र का निरीक्षण करेंगी। यहां फैक्ट्री या प्रतिष्ठान पर काम करते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।




यहां इतने मतदान केंद्र
विधानसभा मतदान केंद्र
पानीपत ग्रामीण 249
पानीपत शहर 196
इसराना 199
समालखा 232
कुल 876



इस विधानसभा में इतने मतदाता
विस पुरुष महिला थर्ड जेंडर सर्विस वोटर कुल
पानीपत ग्रामीण 147807 128019 04 448 276278
पानीपत शहर 118639 105265 07 141 224052
इसराना 96708 85304 02 875 182889
समालखा 120592 105435 01 888 226916
कुल 483746 424023 14 2352 910135
-

बॉक्स

मतदान के समय का रखें ध्यान
लोकतंत्र के इस पर्व में हर व्यक्ति की भागीदारी होनी जरूरी है। 18 वर्ष और इससे अधिक आयु के मतदाता अपने मतदान प्रयोग अवश्य करें। शनिवार 25 मई को सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और यह सायं छह बजे तक चलेगा। इसके बाद बूथ पर लाइन में लगे मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। यह पोलिंग अधिकारी की जिम्मेदारी होगी।


पहले मतदान पर 2500 का पहला इनाम
एडीसी डॉ. पंकज ने बताया कि चुनाव आयोग ने पहले मतदाता को इनाम देने का फैसला लिया है। उनको मतदान करने के बाद निशान के साथ अपनी सेल्फी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। प्रथम इनाम 2500, द्वितीय को 1500 और तृतीय को 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

मतदाता पहचान पत्र नहीं तो ये दस्तावेज भी चलेंगे
किसी मतदाता के पास उसका मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो भी वह चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किए गए लगभग एक दर्जन दस्तावेज दिखाकर भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। ऐसे में मतदाता अपना पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी हैं या फिर, पीएसयू और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटोयुक्त आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन कार्ड, नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, एमपी-एमएलए-एमएलसी की तरफ से जारी आधिकारिक पहचान पत्र दिखाकर भी मतदाता अपने वोट का भुगतान कर सकते हैं।

वर्जन :
जिला के नागरिकों से अपील है कि वे जागरूक मतदाता बनें और मतदान के दिन बिना किसी भय, लोभ व लालच के अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें। ताकी भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकें। जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का आधार है।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त।

वर्जन :
मतदाताओं को बिना डर के मतदान करना है। उनको किसी प्रकार की दिक्कत या परेशानी लगे तो मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दें। पुलिस बूथों पर तैनात रहेगी। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर भी लोगों को जागरूक करने के साथ सुरक्षा का भरोसा दे चुका है।
विज्ञापन

अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें