फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गर्भवती किशोरी प्रकरण में अब आशा वर्कर और डॉक्टर पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्भवती किशोरी के मामले में अब सरकारी डॉक्टर और आशा वर्कर पर कार्रवाई होगी। कारण कि किशोरी दिसंबर 2023 से गर्भवती है। पुराना औद्योगिक क्षेत्र की आशा वर्कर उसको इलाज के लिए काबड़ी पीएचसी में लेकर गई थी जहां उसकी जांच भी हुई। टीकाकरण का कार्ड तक बना दिया गया लेकिन नियमानुसार डॉक्टर व आशा वर्कर को 13 साल की गर्भवती की सूचना पुलिस को देनी चाहिए थी पर पुलिस को नहीं दी गई। अब इस संबंध में नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या ने सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा को शिकायत दी है। उन्होंने सिविल सर्जन से मामले में काबड़ी पीएचसी की डॉक्टर और आशा वर्कर पर कार्रवाई की मांग उठाई है। दूसरी ओर इस मामले में पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस दोबारा जांच कर रही है। आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में आरोपी किशोरी का पड़ोसी है, जिसने उससे शारीरिक संबंध बनाए थे।
विज्ञापन


पुराना औद्योगिक क्षेत्र निवासी किशोरी ने पहले फैजाबाद निवासी बुआ के बेटे पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने दो मई को जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को उत्तर प्रदेश के बेवना पुलिस थाना को ट्रांसफर कर दिया था। मामले में सोमवार को जब डीसी के निर्देशों पर किशोरी की दोबारा काउंसलिंग की गई तो पता चला कि पुराना औद्योगिक क्षेत्र के एक नाबालिग लड़के के साथ उसके शारीरिक संबंध बने थे। किशोरी ने पहली एफआईआर झूठी दर्ज कराई थी। यह बयान उसने सीडब्ल्यूसी को दिए थे। अब पुलिस इस मामले की दोबारा जांच कर रही है। सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन पदमा रानी ने बताया कि पुलिस दोबारा जांच कर रही है। किशोरी के मामले में अलग मोड़ आया है। गर्भपात के लिए अब डॉक्टरों के पैनल से चर्चा होगी। डॉक्टरों की जांच के बाद गर्भपात की प्रक्रिया शुरू होगी। अब इस मामले में सरकारी डॉक्टर व आशा वर्कर पर भी कार्रवाई की जाएगी।


वर्जन-
नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या ने बताया कि मामले में डॉक्टर व आशा वर्कर की भी लापरवाही रही है। जब किशोरी दिसंबर में गर्भवती हो गई तो आशा वर्कर उसको इलाज के लिए काबड़ी पीएचसी में लेकर गई। यहां उसकी जांच हुई। टीकाकरण का कार्ड तक बना दिया गया, लेकिन नियमानुसार डॉक्टर व आशा वर्क को 13 साल की गर्भवती की सूचना पुलिस को देनी चाहिए थी। उनकी मांग है कि इस मामले की जांच की जाए।
विज्ञापन


वर्जन-
पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि मामले की दोबारा जांच होगी। अब तक उन्हें सीडब्ल्यूसी की ओर से दूसरी शिकायत नहीं मिली है।

वर्जन-

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि उनको शिकायत मिली है। वह बुधवार को इस मामले की जांच कराएंगे। तथ्यों की जांच होगी। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें