फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खांसी-जुकाम के मरीजों का होगा आरटीपीसीआर टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल में हर रोज आने वाले खांसी-जुकाम के मरीजों की कोविड जांच होगी। खांसी जुकाम के हर मरीज की स्लिप पर पर कोरोना जांच लिखनी अनिवार्य होगी। इसके अलावा सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान की ओर से हर टीबी व एड्स के रोगी की भी कोरोना जांच करनी होगी, क्योंकि ये रोगी जल्द संक्रमण का शिकार होते हैं।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल टीबी के तीन हजार व एड्स के 750 रोगी हैं। अस्पताल के प्रथम तल पर कोविड जांच के लिए अलग से कॉर्नर बना दिया गया है। मरीज की कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। इनके लिए अस्पताल के प्रथम तल पर सैंपलिंग कार्नर बनाया जा रहा है। सिविल अस्पताल में अब सैंपलिंग की संख्या प्रतिदिन 1400 से अधिक है।
पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी
कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डा. सुनील संडूजा ने बताया कि ओमिक्रोन वेरिएंट, पहले आए अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा की तुलना में तेजी से फैलता है। त्वरित जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जाता है। कोरोना के हर संक्रमण की पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी है।
विज्ञापन

इन निर्देशों का करना होगा ख्याल
मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
भीड़ वाले स्थानों पर दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें।
घर या ऑफिस की खिड़कियां खोलकर रखें।
हैंडवाश करते हुए भी संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विदेश से आए यात्री के संपर्क में आए हैं तो होम आइसोलेशन में रहें।
बुखार-खांसी-जुकाम होने पर कोरोना की जांच अवश्य कराएं।
हर खांसी जुकाम के रोगी की कोविड जांच के दिए हैं निर्देश
कोविड सैंपलिंग बढ़ाने व ओमिक्रॉन के खतरे से निपटने के लिए ही खांसी जुकाम के रोगी की कोविड जांच होगी। टीबी, शुगर व एड्स के रोगी की भी जांच की जाएगी। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें