फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 2 से 11वीं के लिए अब 24 नवंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शिक्षा निदेशालय ने नियम 134-ए के तहत कक्षा दो से नौवीं और 11वीं में दाखिलों के लिए आवेदन की अवधि को बढ़ा दिया है। अब निजी स्कूलों के शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसके अलावा 10वीं और 12वीं में दाखिले नहीं हो सकेंगे। इन दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए पोर्टल बंद रहेंगे।
विज्ञापन

दाखिलों के लिए आवेदन की संख्या कम रहने पर आवेदन तिथि बढ़ाने के साथ ही शिक्षा निदेशालय ने इसके प्रचार-प्रसार का आदेश भी दिया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा गया है कि नियम 134-ए के तहत दाखिले जारी होने की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित हो सके।
इस नियम के तहत कक्षा दूसरी से नौंवीं और 11वीं में दाखिले के लिए ईडब्ल्यूएस और बीपीएल परिवारों के विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 10 वीं और 12वीं में दाखिले के लिए इस बार पोर्टल बंद रहेगा। शिक्षा निदेशालय का कहना है कि चालू सत्र का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है। बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एनरोलमेंट नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। इस कारण इन विद्यार्थियों का स्कूल बदल पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

ये रहेगा शेड्यूल
पांच दिसंबर को निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी। 10 दिसंबर को मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा और 13 दिसंबर को ड्रा निकाला जाएगा। 15 से 24 दिसंबर तक ड्रा के आधार पर दाखिले किए जाएंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख को दस दिन बढ़ाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें