फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टीडीआई में अवैध निर्माणों पर चस्पा किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टीडीआई सेक्टर 23 में लगातार हो रहे गड़बड़झालों पर अब जिला योजनाकार ने भी संज्ञान लिया है। डीटीपी ने टीडीआई की कमर्शियल साइट पर अवैध निर्माण करने वाले आठ लोगों को नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस इमारतों पर चस्पा भी किए गए हैं। इनमें टीडीआई कनॉट इस्टेट पानीपत के नाम की कमर्शियल साइट पर एससीओ 45 से 52 के नाम नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें राहुल कठपालिया, दिनेश अरोड़ा, सौवर जुनेजा, योगेश खन्ना, मनीष अरोड़ा, अर्पिता बतरा, वीना कात्याल और दिव्या कात्याल के नाम नोटिस जारी हुए हैं। जिसमें डीटीपी की ओर से लिखा गया है कि इन सभी की ओर सरकार के बिल्डिंग प्लान की अवहेलना की जा रही है। इस कमर्शियल साइट के एससीओ के ऊपर अवैध रूप से निर्माण किए जा रहे हैं। इन अवैध निर्माणों पर हिदायत दी है कि इनको हटा लिया जाए। इसके लिए सभी को आठ नंवबर को जिला योजनाकार कार्यालय में जवाबदेही के लिए तलब किया गया है।
जन आवाज सोसायटी के प्रधान एवं पूर्व जिला पार्षद जोगिंद्र स्वामी ने कहा आज नगर योजनाकार विभाग द्वारा अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए आठ इमारतों पर नोटिस चस्पा कर अवैध निर्माण करने वाले भवन मालिकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ अवैध निर्माणों को हटाने का आदेश दिया है। जिला योजनाकार सुनील अंतिल ने कहा कि टीडीआई में आठ को अवैध निर्माण बारे नोटिस जारी कर तलब किया गया है। अगर भवन मालिकों ने अवैध निर्माण नहीं हटाए तो डीटीपी इस पर अपनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें