सनौली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बापौली सीएचसी के अंतर्गत आने वाले 23 गावों में एंटी लार्वा एंड सोर्स रिडक्शन गतिविधि की गई। जिसमें 32 दिनों 40 घरों में मच्छर का लार्वा मिलने पर उन्हें विभाग की ओर से नोटिस दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के पांच अलग-अलग टीमों में पांच डॉक्टरों, 49 आशा वर्कर, पांच एएनएम, एमपीएच डब्ल्यू पांच और हेल्थ स्वास्थ्य निरीक्षक सुपरवाइजर द्वारा 11 हजार घरों में टीम सर्वे किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अधमी, जलमाना, भलौर, बापौली, रसलापुर गांव के घरों के अंदर पानी के कुलर, हौदी, गमले की जांच की।
अन्य टीमों द्वारा घर -घर जाकर एंटी लार्वा गतिविधि की गई। सभी टीमों द्वारा 11 सौ घरों में जांच की गई। सभी गांवों वासियों को पानी के सभी बर्तनों को ढक कर रखने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि कोई भी अपने घरों में पानी के बर्तनों को खुले न रखें। सभी बर्तनों जैसे होदी, टंकी, पानी के डर्म, गमले आदि को ढक कर रखें। ताकि मच्छर का लार्वा न हो सके। सभी बर्तनों को सप्ताह में एक बार खाली जरूर करें।
बुखार होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मलेरिया की जांच कराए। इस दौरान सलेंद्र सिंह, रोहतास, नरेंद्र कुमार, प्रदीप, कमलजीत, जितेंद्र, सविता, सुषमा, बनीता, राजकुमारी व गांव की आशा वर्कर मौजूद रही।