फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौकरी दिलाने के नाम पर 5.35 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। थाना बापौली क्षेत्र के भलौर निवासी विशाल ने दो व्यक्तियों पर नौकरी दिलाने के नाम पर 5.35 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप लगाए हैं। आरोपियों ने उसकी व पत्नी की चौकीदार की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की। बापौली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भलौर के विशाल रावण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2023 में उसकी मुलाकात फूफा की रिश्तेदारी में लगने वाले सन्दीप उर्फ टीटू से हुई थी। संदीप ने बताया था कि चौकीदार की वेकेंसी निकली हुई है। जिसमें वह उसकी और उसकी पत्नी की नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 8.30 लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपी ने उसकी मुलाकात लव शर्मा उर्फ गगन से कराई और कहा कि यही व्यक्ति नौकरी दिलाने की प्रक्रिया को आगे बढाएगा। उसने झांसे में आकर अलग-अलग 5.35 लाख रुपये उन्हें दे दिए। इसके बाद पता चला कि आरोपी पहले भी लोगों से इस तरह से ठगी कर चुके हैं। उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों से पैसे देने से इंकार कर दिया। शिकायत के आधार पर बापौली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। थाना बापौली प्रभारी नीरज ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें