फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आठ प्लाटधारकों को नोटिस, गंदगी मिलने पर तीन दुकानदारों के चालान

Wed, 03 Sep 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम आयुक्त ने शहर स्वच्छ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को वार्ड-21 के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों का निरीक्षण किया। जहां आठ जगह कूड़ा मिलने पर प्लाटधारकों को नोटिस जारी किया। वहीं कूड़ा डालते मिलने पर तीन दुकानदारों के 500-500 रुपये के चालान किए।
नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज और डीएमसी अरुण भार्गव मंगलवार को वार्ड-21 में पहुंचे। उन्होंने पार्षद संजीव दहिया के साथ शोंधापुर गांव व इसके आसपास कॉलोनियों में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। यहां करीब आठ प्लॉटों में कूड़ा डाला जा रहा था। निगम आयुक्त ने संबंधित प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान तीन दुकानदार कूड़ा डालते पकड़े। इनका 500-500 रुपये का जुर्माना करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार यह जुर्माना चेतावनी स्वरूप है। दुकानदार सार्वजनिक स्थल पर दोबारा कूड़ा डालते मिले तो यह राशि हर बार दो से तीन गुना तक बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को खुले में कूड़ा नहीं डालना चाहिए। कूड़े में बदबू उठने से बीमारी घर में आती हैं। जेबीएम कंपनी की गाड़ी कॉलोनियों में आती हैं। लोगों को इनमें कूड़ा डालना चाहिए। निगम आयुक्त ने इसके बाद पार्क और स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की। पार्षद संजीव दहिया ने वार्ड में विकास कार्यों की मांग रखी।
पुलिस की दो टीम होंगी साथ
नगर निगम ने सफाई निरीक्षण के लिए दो टीमों का गठन किया। दोनों टीमों में पुलिस टीम को साथ लिया है। जीटी रोड पर केंद्रीय बिंदू माना है। एक टीम पूर्व और दूसरी पश्चिम दिशा में काम करेगी। स्वच्छ पानीपत अभियान के दौरान जुर्माना या सील करते समय विरोध करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन :

वार्ड-21 का निरीक्षण किया गया है। यहां करीब आठ प्लांटों में कूड़ा मिला है। संबंधित प्लॉटधारक को नोटिस जारी किया है। तीन दुकानदारों पर जुर्माना लगाया है। निगम की टीम अब पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी। इसके लिए दो टीम बनाई हैं।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें