माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अंबाला में अधिवक्ताओं के खिलाफ एफआईआर के बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश पानीपत तक पहुंच गया। मंगलवार को पानीपत बार एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें अंबाला के अधिवक्ताओं के समर्थन में बुधवार को कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।
पानीपत बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन अंबाला के अध्यक्ष ने हरियाणा की सभी अदालत में कार्य स्थगित करने का अनुरोध किया था। जिस पर मंगलवार को बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई थी। अधिवक्ता तेजिंदर मोहन सिंह लिभरान व संजीव लिभरान के खिलाफ दर्ज झूठी एफआईआर के विरोध में सर्वसम्मति से कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को सभी अधिवक्ता कार्य स्थगित रखेंगे।