समालखा। समालखा थाना पुलिस कबूतरबाजी के मामले के आरोपी घोघड़ीपुर (करनाल) निवासी विजयपाल उर्फ डिम्पी से दो दिन के प्रोडक्शन रिमांड पर कुछ भी बरामद नहीं कर पाई।
पुलिस ने जौरासी खालसा गांव के नवनीत और उनके भाई सचिन को कनाडा भेजने और वहां नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने रिमांड के दौरान सहयोग नहीं किया। इन सबके चलते कोई बरामदगी नहीं हो पाई। पुलिस ने आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि बताया कि जौरासी खालसा गांव निवासी नवनीत ने सुरेंद्र व कुलवंत निवासी आट्टा और विजयपाल उर्फ डिम्पी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कलावाया था। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने उसके भाई सचिन को कनाडा भेजने और वहां काम दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपए लिए थे। न तो वीजा दिलवाया गया और न ही पैसे वापस किए गए। संवाद