फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर भाजपा मूकदर्शक : नरेश शर्मा

Sat, 24 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पानीपत। बादली से कांग्रेस विधायक एवं जिला पानीपत प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा की गई नोटबंदी से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन


लोगों को बैंक में जमा अपने रुपये निकलवाने में भी भारी दिक्कतों हो रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार जनता की परेशानियों को दूर करने की बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी से पूछे गए सवालों से पीएम बचते जा रहे हैं।

लेकिन कांग्रेस अब जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए चुप नहीं बैठ सकती और कांग्रेस पार्टी द्वारा नोटबंदी को लेकर भविष्य की रूपरेखा तैयार करने को लेकर जिला स्तर पर मीटिंग की जा रही हैं। ताकि जनता की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया जा सके।
विज्ञापन



ये बातें नरेश शर्मा शुक्रवार को लाल बत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। शर्मा ने कहा कि नोटबंदी की वजह से आज उद्योग-धंधे चौपट हो चुके हैं, और फैक्ट्रियों में काम ना होने से कई लाख मजदूर बेरोजगार हो चुके हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह बिल्लू, प्रदेश महासचिव जगदेव मलिक, वरिष्ठ नेता कर्मचंद पूनम, प्रदेश सचिव सुनील बिंझौल, प्रदेश सचिव शशी लूथरा, वरिष्ठ नेता रणबीर देशवाल, चतर सिंह, नेतराम मलिक, पुनीत पूनम और विकास आहूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें