फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला सचिवालय के वाटर कूलर में ही नहीं पानी, कई ठप, कुछ ही चालू

विज्ञापन
चौ​थे तल पर ठप पड़ा वाटर कूलर। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। भीषण गर्मी के बीच आम जनता पानी के लिए तरस रही है। सरकारी दावों की पोल खोलने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है, खुद जिला सचिवालय इसका जीता-जागता उदाहरण है। अधिकारियों के दफ्तर जहां वातानुकूलित (एसी) हैं, वहीं अपने काम के लिए दूर-दराज से आने वाले आमजन को गर्मी में ठीक से ठंडा पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है। सचिवालय में आधे से अधिक वाटर कूलर या तो पूरी तरह खराब पड़े हैं या फिर बंद हैं। अधिकारी और बाबू कैंपर का पानी पीकर खुद का गला तो तर कर लेते हैं, लेकिन फरियादियों को पूरा दिन सूखे गले काम के लिए अधिकारियों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला सचिवालय में 25 से 30 कार्यालय हैं। यहां हर रोज करीब दो हजार कर्मचारी व आम लोग आते हैं। अमर उजाला ने जिला सचिवालय में पेयजल के प्रबंध का सच जानने के लिए मैदानी तल से लेकर ऊपर पांचवें तल पर वाटर कूलर की स्थिति को जाना। 12 में से छह जगह वाटर कूलर चालू स्थिति में मिले और पांच जगह बंद या फिर वाटर कूलर लगाया ही नहीं गया। चालू छह वाटर कूलर में से दो में ही ठंडा पानी आ रहा है। बाकी चार में सामान्य पानी मिला।

बॉक्स
एक-एक पांचों तलों की स्थिति
मैदानी तल : मैदानी तल पर सरल केंद्र, तहसील, एसडीएम कार्यालय और कैंटीन हैं। इस पर सबसे अधिक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके दोनों गेट के नजदीक शौचालयों के साथ वाटर कूलर लगे हुए हैं। सरल केंद्र के नजदीक वाटर कूलर पर सामान्य पानी आ रहा है। लोग बदबू के चलते यहां खड़े होकर पानी तक नहीं पी पाते। इसके दूसरी तरफ तहसील कार्यालय के साथ भी वाटर कूलर का पानी सामान्य है। इस
विज्ञापन

पहला तल : प्रथम तल पर उपायुक्त कार्यालय है। इस तल पर उपायुक्त से संबंधित बाकी कार्यालय हैं। यहां पर भी पूरा दिन फरियादियों का आना लगा रहता है। उपायुक्त कार्यालय के साथ लगते वाटर कूलर में पानी ठंडा आ रहा है।
दूसरा तल : दूसरे तल पर एडीसी कार्यालय, क्रीड विभाग, जिला परिषद, जिला परिषद अध्यक्ष के अलावा आंगनबाड़ी की पीओ के कार्यालय हैं। इस तल पर सभागार बनाया गया है। यहां सप्ताह में दो बार जनता दरबार लगता है। इनमें हर बार 50 से 100 लोग तक आते हैं। द्वितीय तल पर एक वाटर कूलर लगाया गया है। इसमें भी सामान्य पानी आ रहा है। दूसरे वाटर कूलर की जगह कार्यालय बना दिया गया है।
तीसरा तल : तीसरे तल पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय है। यहां चार डीएसपी बैठते हैं। यहां फरियादियों का पूरा दिन आना-जाना लगा रहता है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के एक वाटर कूलर में पानी नहीं मिला और दूसरा ठप पड़ा है।
चौथा तल : चौथे तल पर डीएफएससी, समाज कल्याण विभाग व डीआईपीआरओ समेत कई कार्यालय हैं। यहां एक वाटर कूलर में पानी आ रहा। दूसरा वाटर कूलर बंद पड़ा है।
पांचवां तल : पांचवें तल पर श्रम विभाग, सांसद प्रतिनिधि और सोसाइटी कार्यालय के अलावा जिला उपभोक्ता आयोग और जुवेनाइल कोर्ट है। इसके एक वाटर कूलर में ठंडा पानी आ रहा है। दूसरी जगह वाटर कूलर नहीं है।

बॉक्स
पेयजल की परेशानी लोगों की जुबानी
दीवाना गांव के संदीप ने बताया कि वह तहसील में फरद लेने आया था। वह इसके लिए डेढ़ महीने से चक्कर काट रहा है। यहां काम होना तो दूर पानी का पानी तक ठीक से नहीं मिल पाता। सरल केंद्र के नजदीक शौचालय के सामने वाटर कूलर रखा गया है। इनमें सामान्य पानी आ रहा है। करनाल के सिंधुराम ने बताया कि वे मैरिट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आए थे। शौचालय के नजदीक खड़ा होना तक मुश्किल है। एक अन्य राजबीर ने बताया कि जिला सचिवालय में ही पेयजल के ठीक से प्रबंध नहीं हैं तो बाकी जगह उम्मीद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन



सीधी बात : मनदीप कुमार, एसडीएम पानीपत
प्रश्न : जिला सचिवालय पर लगे ज्यादातर वाटर कूलर में ठंडा या शुद्ध पानी नहीं आ रहा है।
उत्तर : ऐसा तो नहीं है। वाटर कूलर में साफ पानी आ रहा है।
प्रश्न : चिह्नित 12 में से छह जगह ही वाटर कूलर चालू हैं। इनमें भी दो में ठंडा पानी आ रहा है।
उत्तर : ऐसा तो नहीं होना चाहिए। वे इसको दिखवा लेते हैं।
प्रश्न : फरियादियों को पीने को ठंडा पानी तक नहीं मिल पाता है।
उत्तर : वाटर कूलर के अलावा कैंपर मंगवाए जाते हैं। लोगों को किसी प्रकार की दिक्क्त नहीं आने दी जाती।
प्रश्न : वाटर के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
उत्तर : वाटर कूलर सीएसआर में लगवाए जा रहे हैं। दो वाटर कूलर के लिए बोला गया है।

चौथे तल पर ठप पड़ा वाटर कूलर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें