फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: व्हाट्सएप स्टेटस का विवाद पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। व्हाट्सएप स्टेट्स लगाने से शुरू हुआ पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ा की मामला थाने तक पहुंच गया। महिला ने महिला संरक्षण कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर पति पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं, पति का कहना है कि पत्नी ने ही व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर रिश्तेदारों में उन्हें बदनाम किया है। संरक्षण अधिकारी ने दोनों की काउंसिलिंग की और एक सप्ताह का समय दिया। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया। उनका कहना है कि पति शराब पीने का आदी था जिस कारण वह उसे छोड़कर आठ माह में ही मायके में आकर रहने लगी थी। उस समय वह गर्भवती थी और मायके में ही उनके बेटे का जन्म हुआ था। उसने 15 साल तक बेटे का लालन-पालन किया। वर्ष 2022 में उनकी वैवाहिक वेबसाइट पर एक युवक से मुलाकात हुई। दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया। इस दाैरान उनके बीच झगड़ा हुआ तो पत्नी ने व्हाट्सएप स्टेटस लगा दिया। इसके बाद पति ने भी स्टेट्स लगाए तो दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों अलग रहने की जिद पर अड़े हैं। महिला संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि दोनों की काउंसिलिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें