फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 22 दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग

Sun, 22 Mar 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चादंनी बाग क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी 22 दिन से घर से लापता है। कई जगह पर तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल रहा। परिजनों ने एक जानकार युवक पर अपहरण करने के आरोप लगाए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के संभल जिला निवासी एक व्यक्ति ने चांदनीबाग थाने में शिकायत दी। उनका कहना है कि उनके पांच बच्चे हैं और वह पानीपत की एक कॉलोनी में रहते हैं और एक फैक्टरी में काम करते हैं। 27 फरवरी को उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई थी। उसी दिन से उनका पड़ोसी युवक भी लापता है। परिजनों ने युवक पर ही आरोप लगाए हैं। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें