पानीपत। रक्षाबंधन मनाकर घर लौट रहीं बहनोंं को समय पर बस नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें कई घंटों तक बस स्टैंड पर बस का इंतजार करना पड़ा।
महिलाएं निर्धारित रूट की बस को देखकर दौड़कर बस में चढ़ती नजर आईं। कुछ महिलाओं को सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। बच्चों के साथ यात्रा कर रहीं महिलाओं को बच्चे को गोद में लेकर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। जिससे उन्हें परेशानी हुई। रक्षाबंधन के दिन बहनोंं के लिए सरकार की ओर से नि:शुल्क बस सेवा शुरू की गई थी। लेकिन बसों की संख्या कम होने के कारण महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री सविता, रवीना और सुनीता ने बताया कि वह भाई के साथ रक्षाबंधन मनाकर अपने गंतव्य को लौटने के लिए कई घंटोंं से इंतजार में खड़ी हैं।
बस स्टैंड पर बस में चढ़ने के लिए रहा मारामारी का माहौल। संवाद