फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं, कल हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पिछले दो दिन से सुबह ही निकल रही धूप से दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है लेकिन सुबह व शाम के समय ठिठुरन बढ़ रही है।
विज्ञापन

वीरवार का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड के साथ लोगों में गर्म पेय और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। युवा गर्म सूप पीना पसंद कर रहे हैं तो बुजुर्ग व महिलाएं गर्म-गर्म चाय को पीना पसंद कर रही है। जिससे गैस की खपत भी बढ़ गई है। पिछले दो महीने में गैस की खपत दोगुना हो गई है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को मौसम फिर से करवट ले सकता है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे ठंड ओर बढ़ेगी।
सुबह व शाम के समय बढ़ रही ठंड से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ गई है। परिवार का हर दूसरा व्यक्ति खांसी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित हो रहा है। अस्पतालों में लगातार ओपीडी बढ़ रही है। बढ़ती ठंड से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। बढ़ती ठंड के साथ लोगों में गर्म पेय-खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

चाय का स्टॉल लगाने वाले वजीर सिंह ने बताया कि दिसंबर और जनवरी के दस दिनों के अंदर ही गैस की खपत पिछले महीनों की अपेक्षा दोगुना हो गई है। जहां गैस का एक सिलिंडर खत्म होता था वहीं अब एक महीने में ही गैस के दो सिलिंडर खत्म हो जाते हैं। गर्म पदार्थों की बढ़ती मांग से विक्रेताओं को मुनाफा हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजबीर गर्ग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड ओर बढ़ेगी। शनिवार और रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे ठिठुरन ओर बढ़ेगी। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें