फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिना पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पंपों की जांच के लिए टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम कार्यालय में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) की बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों को बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) वाले वाहनों को ईंधन नहीं देने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम मनदीप सिंह ने कहा कि वाहनों का वैध पीयूसी प्रमाणपत्र अनिवार्य है। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच करेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने वाहन चालकों से भी समय पर प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने की अपील की। बैठक में एएफएसओ श्यामलाल, आरटीओ नीरज जिंदल और डीएसपी यातायात सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्यूआई घटकर 123 पर आया

पानीपत में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) घटकर 123 पर आ गया, जबकि रविवार को यह 247 दर्ज किया गया था। रविवार को दिनभर स्मॉग छाया रहा। सोमवार को करीब छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें