फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: थाने-चौकी से पीछा छूटा, फोन करते ही प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। एक लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामलों में ई-जीरो एफआईआर दर्ज करने की नई व्यवस्था लागू होने के बाद पानीपत में पहली प्राथमिकी दर्ज की गई है।
असंध रोड निवासी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की सेवानिवृत्त महिला बैंककर्मी से साइबर ठगों ने पेंशन अपडेट करने का झांसा देकर 5 लाख 60 हजार 14 रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

महिला ने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कंट्रोल रूम ने ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला साइबर क्राइम थाना भेज दिया। इसके आधार पर थाना पुलिस ने नियमित प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक की असंध रोड शाखा से सेवानिवृत्त हैं। 26 जून को उनके फेसबुक अकाउंट पर पीएनबी पेंशन अपडेट करने संबंधी एक संदेश आया। संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया और बैंक संबंधी जानकारी लेकर उन्हें अपने झांसे में फंसा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 5 लाख 60 हजार 14 रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता चलते ही महिला ने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। मामला साइबर क्राइम थाना पानीपत भेजा गया। थाना पुलिस ने महिला को बुलाकर बयान दर्ज किए और ई-जीरो एफआईआर के आधार पर नियमित प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों और लेनदेन से संबंधित विवरण भी जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिए हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें