फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टीडीआई में 100 घंटे बाद भी बिजली नहीं, अब पानी की सप्लाई भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-19 स्थित टीडीआई सिटी के 180 घरों की बिजली आपूर्ति बंद हुए 100 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे पानी की भी सप्लाई बंद हो गई। देर शाम तक लोगों ने पानी के टैंकर मंगवाए। टीडीआई वासियों ने सोमवार तब बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर टीडीआई कंपनी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। वहीं प्रधान का कहना है कि वह शुक्रवार को डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया से मिलकर ज्ञापन देंगे, ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।

उल्लेखनीय है कि 27 अगस्त की दोपहर को बिजली निगम ने टीडीआई सिटी के ए1, ए2 और ए3 ब्लॉक की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। निगम अधिकारियों ने कंपनी की तरफ बकाया 95 लाख रुपये के बिजली बिल के भुगतान के लिए नोटिस भी जारी किए। रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी (आरडब्ल्यूएस) के पदाधिकारियों ने सोमवार तक टीडीआई सिटी में बिजली नहीं आने पर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने और धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। उनका कहना है कि 650 घरों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है, जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह बड़े स्तर पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूएस प्रधान शैलेंद्र ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामकाज करने में भी काफी परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे पानी की सप्लाई ब्ंद हो गई थी, जिस वजह से लोगों का प्यास से हाल बेहाल हो गया। उन्होंने पानी के टैंकर की व्यवस्था की। वहीं अब जनरेटर भी मंगाए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें