फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: न सफाई न पानी निकासी, सड़कें भी दुरुस्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव नजदीक आने के साथ ही धर्मनगरी के वार्ड नंबर नौ के अधीन आए पिपली क्षेत्र का पिछड़ापन भी दूर होने की उम्मीद जगी है। अभी तक यह क्षेत्र अनदेखी का ही शिकार होता रहा है। यह पहला मौका होगा जब इस क्षेत्र के लोग भी खुद को शहरी सरकार का हिस्सा बनेंगे और अपना प्रतिनिधि पार्षद के तौर पर चुनेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने यहां की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि यहां न तो समुचित तौर पर सफाई और पानी निकासी व्यवस्था है और न ही सड़कें दुरूस्त है। टूटी सड़कों पर अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है जबकि आज तक इस क्षेत्र में पानी निकासी की भी व्यवस्था नहीं हो पाई है। हल्की बारिश में ही गलियां पानी से भर जाती हैं। दूषित पानी से बीमारी फैलने की भी आशंका बनी रहती है। इस क्षेत्र को पहले भी एक बार नगर परिषद का हिस्सा बनने का मौका मिला था लेकिन उस समय यह मामला अदालत तक पहुंच गया था। इसी के चलते अब तक यह ग्राम पंचायत ही रही। हालांकि ग्राम पंचायत की ओर से लोगों को आधारभूत सुविधाएं देने के लिए भरसक प्रयास किए गए लेकिन आज भी इस क्षेत्र में पिछड़ापन दिखाई देता है। लोगों का कहना है कि शहर व नेशनल हाईवे से सटा होने के बावजूद भी इस क्षेत्र की अनदेखी रही। इस क्षेत्र का कुछ हिस्सा वार्ड नंबर 10 में भी शामिल है।


बाक्स
-
नगर परिषद का हिस्सा बनेगा तो विकास भी होगा : विवेक कुमार

वार्ड वासी विवेक कुमार ने बताया कि अब तक पिपली ग्राम पंचायत में होने के चलते तमाम प्रयासों के बावजूद कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। पिपली में पानी निकासी सबसे बडी समस्या है, जिसका अब तक हल नहीं हो सका है। जहां बारिश के दिनों गलियों में पानी जमा होने के चलते बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। गंदगी से नालियां अटी पड़ी रहती हैं। कई दिनों तक सफाई भी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


-
बॉक्स
-

आज तक सीवरेज व्यवस्था नहीं मिल : बिमला देवी
वार्ड वासी बिमला देवी का कहना है कि जब से उन्होंने ग्राम पंचायत पिपली में रहने के लिए मकान बनाया तब से लेकर अब तक सीवरेज की पाइप लाइन तक नहीं बिछ पाई। ऐसे में अनेक बार दूषित पानी गलियों में जमा हो जाता है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। अब नगर परिषद में शामिल होने के बाद अब पिपली में मूलभूत सुविधा मिलने की उम्मीद जगन लगी है। साथ वार्ड से चुनाव लड़ने वाले जन प्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्य कराए जाने का वादा भी किया जा रहा है।


बाक्स
-
शाम होते ही छा जाता है अंधेरा : गुरमीत कौर
वार्ड वासी गुरमीत कौर का कहना है कि शाम होते ही इस क्षेत्र की अधिकतर गलियों में अंधेरा छा जाता है। स्ट्रीट लाइटें अक्सर बंद व खराब रहती हैं। जिसके चलते रात के समय गलियों में अंधेरा होने के चलते चोरी की घटना होने की आशंका बनी रहती है। वहीं कई बार सफाई कर्मचारियों के कहने के बाद गली में सफाई होती है। अब पिपली पंचायत की जगह नगरपरिषद क्षेत्र में होने के बाद पहली बार अपने वोट से साफ छवि के विकास कार्य करवाने वाले पार्षद को मौका दिया जाएगा।

बाक्स

ये है वार्ड का एरिया
पिपली रोड व भगत सिंह मार्केट गली के संगम से शुरू होकर, फिर उत्तर दिशा की ओर चलते हुए शिवा ट्रेडर्स तक, फिर पूर्व की ओर चलते हुए एसबीडी कॉलेज गली व ब्लू स्काई यूनिफॉर्म गली से होते हुए नगर परिषद सीमा के साथ सरस्वती नदी के संगम तक है। उक्त सीमा के साथ पूर्व दिशा की ओर चलते हुए गुरुद्वारा गली पिपली के संगम तक, फिर उक्त गली में दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए कृष्णा क्लासेज के सामने से पश्चिम दिशा की ओर कन्हैया फास्ट फूड से होते हुए उक्त गली में दक्षिण दिशा की ओर चलते हुए पिपली रोड के संगम तक, फिर पिपली रोड के साथ पश्चिम दिशा में चलते हुए भगत सिंह मार्केट गली के संगम तक, जो कि प्रारंभिक बिंदु है।
विज्ञापन

बाक्स

ये हैं वार्ड के मतदाता



कुल मतदाता- 4107



पुरुष मतदाता- 2042



महिला मतदाता- 2065
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें