फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आढ़ती आत्महत्या केस में आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Mon, 13 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। सनौली खुर्द अनाज मंडी के आढ़ती सुनील गर्ग की आत्महत्या के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है। परिजनों ने पुलिस से नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव सनौली खुर्द अनाज मंडी के आढ़ती सुनील गर्ग ने एक सप्ताह पहले मंगलवार दोपहर बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक आढ़ती की पत्नी की शिकायत पर सात नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें प्रमोद निवासी सहपत शामली यूपी, सुमित निवासी गांव तामशाबाद पानीपत, महेंद्र निवासी तामशाबाद, रमेश निवासी सेक्टर-24 पानीपत, गोविंद निवासी विकास कालोनी करनाल, संदीप चौहान निवासी डुंडाखेडा शामली यूपी और बलकार निवासी कुराड़ पानीपत शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक सुनील की पत्नी रेखा की शिकायत पर सात को नामजद किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
वेदपाल, प्रभारी, थाना पुलिस सनौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें